मेरठ: टोल प्लाजा पर सेना के जवान की पिटाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
मेरठ के भूनी टोल प्लाजा पर सेना के जवान कपिल कुमार की पिटाई मामले में सरूरपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी नीरज तालियान बिट्टू को गिरफ्तार किया। देर रात पुलिस की दबिश में अरेस्ट हुए बिट्टू टोल के बाउंसरों का मुखिया बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, नीरज तालियान बिट्टू की पिटाई में बड़ी भूमिका रही थी। उसके खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने अब तक इस घटना में शामिल कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
यह वारदात 17 अगस्त की शाम को भूनी टोल पर हुई थी, जब सैनिक कपिल कुमार को कई आरोपियों ने पीटा था। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
ये भी पढ़ें बागपत: चाइनीज मांझे के साथ दो युवक गिरफ्तार












