एटा-:किदवई नगर में ड्रोन उड़ने की अफवाह से मचा हड़कंप, पुलिस ने की जांच

एटा-:किदवई नगर में ड्रोन उड़ने की अफवाह से मचा हड़कंप, पुलिस ने की जांच

संवादाता अमन अहमद।एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के किदवई नगर में मंगलवार को ड्रोन उड़ने की अफवाह फैलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर कोतवाली इंस्पेक्टर अमित कुमार, पटियाली गेट चौकी इंचार्ज निजामुद्दीन सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। जांच में मामला मात्र अफवाह निकला।

इंस्पेक्टर अमित कुमार ने सख्त लहजे में कहा कि अनावश्यक अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने जनपद में ड्रोन संबंधी किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्रोन अफवाह या चोरी के शक में की जाने वाली मारपीट कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसएसपी ने अपील की कि किसी भी प्रकार का संदेह होने पर तुरंत संबंधित थाने को सूचना दें। पुलिस के मुताबिक शहर के पंजाबपुरा, भूतेश्वर कॉलोनी, किदवई नगर और इस्लामनगर से इस तरह की सूचनाएं अधिक मिल रही हैं।

इंस्पेक्टर अमित कुमार ने किदवई नगर में पुलिस जीप से लगे लाउडस्पीकर पर अनाउंसमेंट कर लोगों से अफवाह न फैलाने और शांति बनाए रखने की अपील की।

ये भी पढ़ें बागपत: चाइनीज मांझे के साथ दो युवक गिरफ्तार

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal