हापुड़: अधिवक्ता अतुल त्यागी को बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

हापुड़: अधिवक्ता अतुल त्यागी को बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

हापुड़ जिले में सोमवार देर रात नगर कोतवाली क्षेत्र के स्वर्ग आश्रम रोड पर अधिवक्ता अतुल त्यागी को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। घटना उस समय हुई जब वह जिम से घर लौट रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो युवक बुलेट बाइक पर सवार थे। उन्होंने अतुल त्यागी को निशाना बनाते हुए फायरिंग की। एक गोली उनकी स्कूटी में और दूसरी गोली उनके कूल्हे में लगी। घायल अवस्था में उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना पर ASP विनीत भटनागर और CO सिटी जितेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इस मामले में तीन युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है।

पृष्ठभूमि

अतुल त्यागी पर पहले से हत्या के प्रयास, मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। वह फिलहाल जमानत पर बाहर थे। पुलिस का मानना है कि यह हमला वर्चस्व की गुटबाजी का नतीजा हो सकता है।

ये भी पढ़ें एटा-:किदवई नगर में ड्रोन उड़ने की अफवाह से मचा हड़कंप, पुलिस ने की जांच

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal