प्रतापगढ़ : एएसपी संजय राय बने आईपीएस, एडीजी डॉ. संजीव गुप्ता ने लगाया स्टार

प्रतापगढ़ : एएसपी संजय राय बने आईपीएस, एडीजी डॉ. संजीव गुप्ता ने लगाया स्टार

प्रतापगढ़। जिले में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) संजय राय को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। शनिवार को प्रयागराज जोन के अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. संजीव गुप्ता ने उनके कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें सम्मानित किया।

इस मौके पर एडीजी डॉ. गुप्ता ने कहा कि संजय राय ने अपने कार्यकाल में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने, अपराधियों पर नियंत्रण और जनसुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने पदोन्नति पर शुभकामनाएँ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रतापगढ़ में एएसपी रहते हुए संजय राय की कार्यशैली और संवेदनशील नेतृत्व की व्यापक सराहना हुई है। उनके प्रयासों से न केवल अपराध पर अंकुश लगा बल्कि पुलिस प्रशासन की छवि भी मजबूत हुई।

ये भी पढ़ें Prayagraj: मारपीट मामले में गिरी गाज, डॉ. अनुराग तिवारी का तबादला – डॉ. अभिषेक सिंह ने लिया प्रभार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें