बुलंदशहर में बड़ा सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर को कंटेनर ने मारी टक्कर

बुलंदशहर में बड़ा सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर को कंटेनर ने मारी टक्कर, 8 की मौत, 43 घायल

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत 

बुलंदशहर।जनपद के अरनिया थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर रविवार को दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। घटाल गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में 8 श्रद्धालुओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब 43 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, सभी श्रद्धालु कासगंज जिले से जाहरबीर (गोगाजी) के दर्शन के लिए राजस्थान के गोगामेड़ी जा रहे थे। मृतकों में एक बच्चा और दो महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीण तुरंत राहत कार्य में जुट गए और घायलों को ट्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य वाहनों से अस्पताल पहुंचाने लगे।

सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। डीएम व एसएसपी ने स्वयं मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

ये भी पढ़ें ग्रामीणों ने सांसद की चौपाल में सौंपा ज्ञापन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें