ग्रामीणों ने सांसद की चौपाल में सौंपा ज्ञापन

खराब रास्ते को लेकर ग्रामीणों ने सांसद की चौपाल में सौंपा ज्ञापन।

 

टहरौली (झांसी) तहसील क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम बमनुआ में राजीव गांधी मैदान से लेकर गांव व विरथरे तालाब तक जोड़े जाने वाली सड़क अब कीचड़ व गड्डो में तब्दील हो गई है जिसके कारण वहां से निकलने बाले राहगीरों सहित वाहन चालकों को आवागमन में भारी समस्या का सामना करना पड़ता है जिसको लेकर समाजसेवी राकेश कुशवाहा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासियों ने सांसद की चौपाल में समस्या सुनाई जिसमे बताया कि बमनुआ गाँव के पठला मुहल्ला सहित अन्य स्थान के रहवासियों को काफी समस्या उतपन्न हो रही है वही स्कूली छात्र छात्राओं सहित पैदल चलने बाले रहवासी सड़क से नही गुजर पा रहे है। वही शिकायत पर सांसद अनुराग शर्मा ने स्थानीय रहवासियों को सड़क निर्माण व समस्या को दुरुस्त कराए जाने का आश्वासन दिया। और एसडीएम टहरौली को निर्देशित किया है कि जब तक सड़क नहीं बनती है तब तक कच्ची सड़क पर मोरम गिट्टी डस्ट डलवा कर उचित व्यवस्था कराई जाए। ज्ञापन के दौरान समाजसेवी राकेश कुशवाहा नरेंद्र कुशवाहा, राजकुमार कुशवाहा, प्रदीप कुशवाहा, वीरेंद्र कुमार, भगवान सिंह यादव, उमेश कुमार, जमुना प्रसाद, विवेक , रवि, शशिकांत, रोहित, देशराज, करण सिंह, महेश, राजू, भान प्रताप, कमलेश, जानकी, कृष्णकांत आदि लोग मौजूद

इसे भी पढ़ें ???? ????  जन चौपाल में सांसद ने सुनी जनता की समस्याएं

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की