जन चौपाल में सांसद ने सुनी जनता की समस्याएं

सांसद ने सुनी जनता की समस्याएं

संवाददाता अनिल कुशवाहा 

टहरौली ( झांसी ) झांसी ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा ने जन चौपाल के माध्यम से जनता की समस्याएं सुनीं। तहसील सभागार टहरौली में आयोजित जन चौपाल में सांसद ने विभिन्न विभागों से सम्बंधित जनता की समस्याओं के निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। विद्युत विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि लोगों के विद्युत बिल आपूर्ति से कहीं अधिक आ रहे हैं इनका तत्काल समाधान किया जाए। इस दौरान करीब 150 प्रार्थना पत्र आये। इस दौरान अधिकांश लोगों ने बर्बाद फसल के मुआवजे की मांग की, बुंदेलखंड किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह पप्पू पुरैनिया ने सांसद को खरीफ़ की बर्बाद फसल के मुआवजे सहित किसानों के क्रेडिट कार्ड माफ करने की मांग की, आशीष उपाध्याय ने टहरौली खास में गौशाला एवं लक्ष्मण सागर तालाब से हुलकी माता मंदिर, कब्रिस्तान होते हुए कुम्हरिया तक सड़क की मांग की, टहरौली किला शिवाजी नगर के निवासियों ने सीसी रोड की मांग की, राजकुमार रिंकू दीक्षित, नीलेश द्विवेदी ने टहरौली नगर पंचायत बनाये जाने की मांग की वहीं कुछ ग्रामीणों ने आवास की मांग की। इस मौके पर सांसद अनुराग शर्मा के अलावा जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप पटेल, ब्लॉक प्रमुख राज कांतेश वर्मा, उपजिलाधिकारी टहरौली गौरव आर्य, क्षेत्राधिकारी टहरौली अरुण कुमार राय, तहसीलदार एवं विभागवार अधिकारीगण, हरिपति सहाय कौशिक, हल्कू महाराज, पुष्पेन्द्र महाराज, मनीष दीक्षित, प्रतीक द्विवेदी, सचिन, मण्डल अध्यक्ष रजनीश कंजर, रिंकू दीक्षित, नीलेश द्विवेदी, गुड्डी रानी पटेल, रजनी गौतम सदस्य जिला पंचायत, अंजलि शर्मा, आशीष उपाध्याय, रविन्द्र कुमार सोनी, रुचि खरे, संजीव बिरथरे, हरीश सोनी, हुकुम सिंह राजपूत, अमित व्यास, भूपेन्द्र राय आदि, दीपक दुबे, संतोष शर्मा, सत्येन्द्र प्रताप, राघवेन्द्र बुंदेला, अंकित सिंह, मानवेन्द्र सिंह, धीरेंद्र बुंदेला, राकेश पांडे, कपिल घोष आदि सहित दर्जनों शिकायतकर्ता एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें ???? ????  कंगारुओं ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, लेकिन सीरीज़ अफ्रीका के नाम

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें