पुलिस प्रशासन एवं एसटीएफ प्रयागराज टीम को मिली बड़ी सफलता, 50-50 हजार के इनामियां शातिर अपराधी हुए गिरफ्तार।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में मांधाता थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा शिवरा के 50-50 हजार के इनामियां अभियुक्तों को मांधाता पुलिस एवं प्रयागराज एसटीएफ टीम ने महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। इसके अलावा आपको बता दें कि नागपुर से दबोचे गए प्रतापगढ़ के शातिर अपराधी पर 50-50 हजार का इनाम था। इसके अलावा इस संयुक्त अभियान में मान्धाता थाने के दो इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में मांधाता पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की।
इसके साथ ही एसटीएफ और मान्धाता पुलिस की कार्यवाही के द्वारा हत्या के वांछित 50-50 हजार इनामी गिरफ्तार किया।
इसके अलावा आपको बताते चलें कि दिनांक 26.12.2024 को मो० शमीम को गोली मारने की घटना में पूर्व से नियोजित प्लान बना कर साजिश कर के अपने साथियो के सहयोग से हत्या करवाये थे। जिसका थाना मान्धाता में मु0अ0सं0 194/24 धारा 191(2), 191(3), 190, 103(1), 351(3), 61(2) बीएनएस में मुकदमा लिखा गया है। साथ ही
दिनांक 24.08.2025 को एसटीएफ फील्ड यूनिट प्रयागराज टीम उ0नि0 रणेन्द्र कुमार सिंह मय हमराहीगण उ0नि0 संजय कुमार सिंह, हे0का0 अश्वनी कुमार सिंह, हे का0 किशन चन्द्र मय चालक राम लखन पाल द्वारा मु0अ0सं0 194/24 धारा 191(2), 191(3), 190, 103(1), 351(3), 61(2) बीएनएस थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ में वाँछित 50-50 हजार रूपये के इनामिया 02 अभियुक्त 1. जुनैद अहमद, 2. परवेज अहमद पुत्रगण स्व० जुबैर नि गण ग्राम शिवरा थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ को क्राइम ब्रांच युनिट 5 नागपुर महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया। हालांकि आपको बता दें एसटीएफ टीम प्रयागरा द्वारा दिनांक 24.08.2025 को इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस एवं अन्य सूचना के क्रम में क्राइम ब्रान्च यूनिट 5 नागपुर सिटी महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस महानिरीक्ष प्रयागराज रेंज प्रयागराज महोदय द्वारा शातिर अभियुक्तों 1. जुनैद अहमद, 2. परवेज अहमद पुत्रगण स्व० जुबैर नि गण ग्राम शिवरा थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ उपरोक्त की गिरफ्तारी के लिए 50-50 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम:-
1. जुनैद अहमद पुत्र स्व० जुबैर नि0 ग्राम शिवरा थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 28 वर्ष
2. परवेज अहमद पुत्र स्व० जुबैर नि0 ग्राम शिवरा थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 26 वर्ष
गिरफ्तारी पुलिस टीम–
एसटीएफ फील्ड यूनिट प्रयागराज टीम उ0नि0 रणेन्द्र कुमार सिंह मय हमराहीगण उ0नि0 संजय कुमार सिंह, हे0का0 अश्वनी कुमार सिंह, हे का0 किशन चन्द्र मय चालक राम लखन पाल ।
ये भी पढ़ें अयोध्या कैंट पर बनेगा नया पैसेंजर टर्मिनल दिसंबर 2026 तक पूरा होगा निर्माण कार्य












