कुंडा पुलिस की दबिश, चोरी के सामान संग युवक गिरफ्तार
चोरी के सामान संग युवक गिरफ्तार, कुंडा पुलिस की बड़ी सफलता
संवाददाता नवीन प्रताप सिंह प्रतापगढ़। जिले की कुंडा पुलिस ने चोरी के मामले में फरार चल रहे एक युवक को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) व क्षेत्राधिकारी कुंडा के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार, थाना कुंडा क्षेत्र के मीरपुर बनोही निवासी अतीस शर्मा उर्फ दरोगा (25 वर्ष) पुत्र जवाहर शर्मा को पुलिस ने चोरी के सामान और पानी की मोटर (किओस्कर) के साथ दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ थाना कुंडा में मुकदमा संख्या 230/2025 धारा 305/317(2) बीएनएस दर्ज था।
आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार आरोपी पर पूर्व में भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2024 में उस पर थाना बाघराय में मुकदमा संख्या 333/2024 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस दर्ज हुआ था।
घटना
अभियुक्त ने अपने साथी अमित कुमार मिश्र पुत्र कृष्णा प्रसाद निवासी मीरपुर बनोही के साथ मिलकर एक दुकान से सामान और शैलेन्द्र पाण्डेय की पानी की मोटर चोरी की थी। घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर थाना कुंडा में मुकदमा दर्ज किया गया था।
गिरफ्तारी और बरामदगी
पुलिस टीम ने 25 अगस्त 2025 को दोपहर करीब 12:50 बजे मीरपुर बनोही से आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान चोरी का सामान और मोटर पंप बरामद हुआ।
पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक गोविन्द सिंह
- कांस्टेबल अनुज तोमर
थाना कुंडा पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया है।
ये भी पढ़ें लखनऊ इलाज गए परिवार का घर खाली, चोरों ने उड़ाए लाखों













