दैवीय आपदा और हादसों में मृतकों के परिजनों को आर्थिक संबल, 14 परिवारों को मिली राहत राशि

दैवीय आपदा और हादसों में मृतकों के परिजनों को आर्थिक संबल, 14 परिवारों को मिली राहत राशि

संवादाता अमन अहमद।एटा। अलीगंज तहसील में दैवीय आपदा और सड़क हादसों में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री कृषक कल्याण कोष से आर्थिक सहायता प्रदान की गई। उपजिलाधिकारी जगमोहन गुप्ता और तहसीलदार संजय कुमार ने तहसील सभागार में चेक वितरण कर 14 परिवारों को राहत दी।

प्रत्येक मृतक परिवार को पांच-पांच लाख रुपए की सहायता राशि दी गई। लाभार्थियों में कटरा राजा का रामपुर की शिल्पी शाक्य, बिचपुरी इमादपुर के प्रमोद कुमार कश्यप की पत्नी, गढ़िया जगन्नाथ की सानिया, कसौलिया जैथरा की मंजू देवी और पुष्पा देवी शामिल हैं।

इसके अलावा सतीश चन्द्र के पुत्र जगमोहन, गैसिंगपुर जैथरा की साधना देवी, झकरई की नारायण देवी, नावर की पूजा देवी, रुपधनी की अवनीशा देवी, नगला मोहन फरसौली की शीला देवी, नगला मोहन की रामप्यारी, नगला बलदेव की सुनीता देवी और बिटोला देवी को भी आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

यह राहत राशि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजना के अंतर्गत दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि इस पहल से हादसों और दैवीय आपदा से प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहारा मिलेगा और वे संकट की घड़ी में मजबूती पा सकेंगे।

ये भी पढ़ें जिम्मेदारों की अनदेखी से शकरौली पंचायत के विद्यालय बने नरक

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal