एटा में ड्रोन कैमरे की झूठी अफवाह फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

एटा में ड्रोन कैमरे की झूठी अफवाह फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

संवादाता अमन अहमद। एटा जनपद के मारहरा थाना क्षेत्र के ग्राम खलील गंज में चोरी की नीयत से ड्रोन कैमरा उड़ने की झूठी अफवाह फैलाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रनवीर सिंह पुत्र हुकुम सिंह निवासी ग्राम खलील गंज के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी गांव में ड्रोन उड़ने की अफवाह फैला रहा था, जिससे ग्रामीणों में भय और भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। सूचना मिलते ही थाना मारहरा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।

थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि इस तरह की गलत व भ्रामक अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को आवश्यक कार्यवाही हेतु न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

ये भी पढ़ें दैवीय आपदा और हादसों में मृतकों के परिजनों को आर्थिक संबल, 14 परिवारों को मिली राहत राशि

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal