एटा में तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम पर अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश

एटा में तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम पर अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश

जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा. (सू0वि0)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी की देखरेख में जिले में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत एक शैक्षणिक संस्थान में कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान अधिकारियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों और नियंत्रण उपायों की जानकारी दी गई। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राममोहन तिवारी ने बताया कि तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट आदि 40 से अधिक घातक बीमारियों जैसे कैंसर और हृदय रोग का मुख्य कारण हैं, जिससे हर वर्ष लाखों लोगों की मृत्यु होती है।

अपर प्रशासन ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि अपने-अपने कार्यालयों को तंबाकू मुक्त घोषित कर सूची तैयार करें। एक सप्ताह के भीतर प्रवर्तन दल निरीक्षण करेगा और उल्लंघन पाए जाने पर अर्थदंड वसूला जाएगा। शिक्षा विभाग को सभी स्कूलों को तंबाकू मुक्त घोषित करने की रिपोर्ट देने के निर्देश मिले।

कार्यक्रम में कोऑर्डिनेटर सुरजीत सिंह ने कोटपा-2003 की धाराओं की जानकारी दी और तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान एवं ग्राम पंचायतों के गठन पर जोर दिया।

ये भी पढ़ें एटा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में वांछित आरोपी को दबोचा

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal