राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर एटा में प्री-ट्रायल बैठक सम्पन्न

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर एटा में प्री-ट्रायल बैठक सम्पन्न

जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के आदेशानुसार आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 13 सितम्बर 2025, दिन शनिवार को जनपद एटा में किया जाएगा।

इसी क्रम में आज 26 अगस्त 2025 को अहमद उल्लाह खाँ, पीठासीन अधिकारी, एम0ए0सी0टी0, एटा एवं कमालुद्दीन, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा की अध्यक्षता में एक प्री-ट्रायल बैठक विश्राम कक्ष, एम0ए0सी0टी0, एटा में आयोजित हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम एवं विभिन्न बीमा कम्पनियों के अधिकारीगण एवं अधिवक्तागण मौजूद रहे।

बैठक में निर्देश दिया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों की पहचान कर उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में महेन्द्र प्रताप सिंह, नरेश चन्द्र गुप्ता, एस0एस0 सिसौदिया, संजीव कुमार गुप्ता, राधेश्याम, प्रशान्त कुमार सहित अन्य अधिवक्ता एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें एटा में तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम पर अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal