ढेमवा घाट पर अनोखा मूर्ति विसर्जन, प्रशासन पर उठे सवाल

ढेमवा घाट पर अनोखा मूर्ति विसर्जन, प्रशासन पर उठे सवाल

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत

अयोध्या। जनपद के सोहावल थाना क्षेत्र अंतर्गत रौनाही स्थित ढेमवा घाट पर मूर्ति विसर्जन का एक अलग ही नज़ारा देखने को मिला। जानकारी के अनुसार, यहां शायद पहली बार मूर्ति विसर्जन इस तरीके से किया गया है, जिसने लोगों को चौंका दिया।

स्टीमर की उपलब्धता और प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद मूर्तियों का विसर्जन पुल से किया गया। स्थानीय लोगों ने इस पर गहरी आपत्ति जताई और सवाल उठाए कि जब सारी सुविधाएं मौजूद थीं, तो आखिरकार इस तरह से विसर्जन क्यों किया गया।

लोगों का कहना है कि पुल से विसर्जन करना बेहद खतरनाक हो सकता है। थोड़ी सी चूक से बड़ा हादसा हो सकता था। अब सवाल यह उठ रहा है कि इसमें गलती प्रशासन की है या फिर मूर्तियां लाने वालों की।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जाए और प्रशासन विसर्जन व्यवस्था को सख्ती से लागू करे, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

ये भी पढ़ें सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : शिक्षकों के लिए TET अनिवार्य

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें