शिकोहाबाद पुलिस ने सट्टेबाजी गिरोह का किया भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
स्टेट संवाददाता विष्णु रावत
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम रुकनपुरा में शकील मास्टर पुत्र अब्दुल खालिक उर्फ खालिक के किराए के मकान पर सट्टे की खाई-बाड़ी की जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मकान पर दबिश दी और मौके से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम –
1. मोनू उर्फ अतीक पुत्र अब्दुल मुखिद खाँ
2. शादाब पुत्र अजिजुल
3. फैजान पुत्र असफाक
4. शहजाद पुत्र मोहम्मद हारुन
पुलिस दबिश के दौरान इनके अन्य साथी फरार हो गए थे। फरार अभियुक्तों की तलाश में थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था तथा सम्भावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी।
इसी क्रम में दिनांक 25/26 अगस्त 2025 की रात्रि में पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार चल रहा अभियुक्त नईम पुत्र अलीम अंसारी निवासी रुकनपुरा थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के कब्जे से 51,620 रुपये नकद, सट्टा पर्चे एवं अन्य सामान बरामद किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना शिकोहाबाद पर मुकदमा अपराध संख्या 573/25 धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में की गई।
ये भी पढ़ें रेवाड़ी मोहल्ला एटा में सफाई व्यवस्था ध्वस्त, बच्चों व श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी












