प्रतापगढ़: पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल

प्रतापगढ़: पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल, तीसरा फरार

संवाददाता शिवम गुप्ता प्रतापगढ़। लालगंज थाना क्षेत्र के बेलहा रोड पर रविवार देर रात पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दो लुटेरों को गोली लगी, जबकि एक अन्य लुटेरा मौके से फरार होने में सफल रहा।

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी बाइक सवार लुटेरों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने मौके से लूट का मोबाइल फोन, बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

Photo credit (Pratapgarh police)

बताया जा रहा है कि इन लुटेरों ने हाल ही में एक मजदूर को गोली मारकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

घटना की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) संजय राय अस्पताल पहुंचे और घायल बदमाशों के इलाज तथा पुलिस कार्रवाई की जानकारी ली।

फिलहाल पुलिस फरार लुटेरे की तलाश में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें शिकोहाबाद पुलिस ने सट्टेबाजी गिरोह का किया भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया