प्रतापगढ़: वांछित अपराधी पर ₹1 लाख का इनाम घोषित

प्रतापगढ़: वांछित अपराधी पर ₹1 लाख का इनाम घोषित

प्रयागराज। अपराध नियंत्रण की प्रभावी कार्यवाही के तहत अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज जोन ने थाना कुण्डा से संबंधित वांछित अभियुक्त गुलशन यादव निवासी मऊदारा, मानिकपुर, प्रतापगढ़ पर ₹1,00,000/- का इनाम घोषित किया है।

गंभीर अपराधों में वांछित गुलशन यादव की तलाश पुलिस लंबे समय से कर रही थी। लगातार निगरानी और अपराध पर लगाम कसने के प्रयासों के बीच यह कार्रवाई की गई है।

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री संजय राय ने बताया कि अपराधियों पर शिकंजा कसने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार सख्त कदम उठा रहा है। उन्होंने कहा कि वांछित अपराधी को जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

पुलिस प्रशासन ने जनता से भी अपील की है कि अगर किसी को अभियुक्त के संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें शिकोहाबाद पुलिस ने सट्टेबाजी गिरोह का किया भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें