सुनील गौतम को फिर मिली किसान कांग्रेस एटा की कमान, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
संवाददाता धर्मेंद्र चौहान एटा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की किसान इकाई ने एक बार फिर सुनील गौतम पर भरोसा जताते हुए उन्हें एटा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
गांधी मार्केट स्थित पूर्व सांसद सत्या बहन जी के कैंप कार्यालय पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। यहां कांग्रेसजनों ने सुनील गौतम को फूलमालाओं से लाद दिया और मिठाइयां बांटकर खुशी साझा की।
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि गौतम के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं को और मजबूती से उठाया जाएगा। पीसीसी नेता ठाकुर अनिल सोलंकी ने विश्वास जताया कि किसानों के हितों की लड़ाई और तेज होगी। वहीं, शहर अध्यक्ष विनीत पाराशर ने कहा कि इस नियुक्ति से कांग्रेस संगठन जिले में और मजबूत होगा।
एआईसीसी सदस्य तारा राजपूत ने खाद संकट और किसानों पर हो रहे अत्याचार पर गहरी चिंता जताई। वरिष्ठ नेता रामकुमार सक्सेना सहित अन्य नेताओं ने भरोसा जताया कि सुनील गौतम संगठन को गांव-गांव तक सशक्त बनाएंगे।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे और नव-नियुक्त अध्यक्ष का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
ये भी पढ़ें सुरक्षा उपकरणों से लैस होंगे लाइनमैन, बिना उपकरण काम पर होगी सख्त कार्रवाई












