सुरक्षा उपकरणों से लैस होंगे लाइनमैन, बिना उपकरण काम पर होगी सख्त कार्रवाई

सुरक्षा उपकरणों से लैस होंगे लाइनमैन, बिना उपकरण काम पर होगी सख्त कार्रवाई

संवाददाता मुकेश कुमार एटा :– नगरीय विद्युत वितरण खंड के उपकेंद्र रेलवे रोड पर अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्र ने लाइनमैनों को सुरक्षा उपकरण वितरित किए। इस दौरान रेडियम जैकेट, टूलकिट, हेलमेट लाइट, अर्थिंग चेन, ग्लब्स, सेफ्टी बेल्ट समेत कई जरूरी उपकरण लाइनमैनों को प्रदान किए गए।

अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्र ने कहा कि बिजली विभाग में कार्य करने वाले लाइनमैन लगातार जोखिम से जूझते हैं। उच्च वोल्टेज लाइन पर काम करना बेहद चुनौतीपूर्ण और खतरनाक होता है। जरा सी चूक भी जानलेवा साबित हो सकती है। इसलिए हर लाइनमैन का सुरक्षित रहना विभाग की पहली प्राथमिकता है।

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में यदि कोई भी कर्मचारी बिना सुरक्षा उपकरणों के कार्य करता पाया गया तो उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि विद्युत आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए अनुरक्षण कार्य आवश्यक है, लेकिन इसे तय नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए ही किया जाए।

उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी फीडर पर कार्य शुरू करने से पहले लिखित शटडाउन लेना जरूरी है, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।

इस अवसर पर अधिशाषी अभियंता सत्यनारायण, उपखंड अधिकारी दिलीप भारती, अवर अभियंता मोहित यादव, सोशल मीडिया प्रभारी अर्पित कुलश्रेष्ठ सहित विभागीय स्टाफ मौजूद रहा।

ये भी पढ़ें अजगरा मेले में गुंडा टैक्स न देने पर व्यापारी की पिटाई, लूट

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया