एटा मेडिकल कॉलेज में तंबाकू मुक्त जीवन की ओर कदम, विशेष क्लिनिक की हुई शुरुआत

एटा मेडिकल कॉलेज में तंबाकू मुक्त जीवन की ओर कदम, विशेष क्लिनिक की हुई शुरुआत

जिला संवादाता काव्यांश रावत 

जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा। वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज में तंबाकू निष्कासन के लिए विशेष क्लिनिक की शुरुआत की गई। प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने फीता काटकर क्लिनिक का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तंबाकू की लत समाज के लिए गंभीर समस्या है, जिसे खत्म करने के लिए इस तरह की पहल बेहद जरूरी है। दंत रोग विभागाध्यक्ष डॉ. मोनू यादव के नेतृत्व में यहां मरीजों को काउंसलिंग के साथ-साथ दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी। क्लिनिक में तंबाकू से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम हेतु नियमित परामर्श दिया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद चिकित्सकों ने भी लोगों से तंबाकू से दूरी बनाने की अपील की। इस नई सुविधा से मेडिकल कॉलेज आने वाले मरीजों और उनके परिजनों में नई उम्मीद जगी है कि वे तंबाकू की लत से छुटकारा पाकर स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ सकेंगे।

ये भी पढ़ें अपराधिक क्रियाकलापों में संलिप्त, अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal