“नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान बेअसर, पेट्रोल पंपों पर खुलेआम हो रहा उल्लंघन”
जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।
एटा। जिले में 1 सितंबर से लागू किए गए नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान का असर दूसरे दिन भी नजर नहीं आया। पेट्रोल पंप संचालक आदेश की अनदेखी कर बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों को पेट्रोल उपलब्ध करा रहे हैं। सदर क्षेत्र के कई पंपों पर खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा कड़े निर्देशों के बावजूद अभियान का पालन न होना लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है। जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के चलते आम वाहन चालक नियमों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि पेट्रोल पंप संचालकों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो यह अभियान कागजों तक ही सीमित रह जाएगा।
ये भी पढ़ें एटा मेडिकल कॉलेज में तंबाकू मुक्त जीवन की ओर कदम, विशेष क्लिनिक की हुई शुरुआत












