मेघ गर्जना एवं आकाशीय बिजली को लेकर,जनपद में अति आवश्यक महत्वपूर्ण-एडवाइजरी

मेघ गर्जना एवं आकाशीय बिजली को लेकर,जनपद में अति आवश्यक महत्वपूर्ण-एडवाइजरी।

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा 

यूपी जनपद प्रतापगढ़ 

प्रतापगढ़। आपको बता दें कि वर्तमान में जनपद प्रतापगढ़ में दामिनी मोबाइल एप्लीकेशन एवं मौसम विभाग (आई एम डी) एवं दामिनी मोबाइल एप्लीकेशन द्वारा प्रदर्शित अलर्ट के माध्यम से जनपद प्रतापगढ़ क्षेत्र अंतर्गत मेघगर्जन एवं आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की जा रही है, उक्त के दृष्टिगत आप सभी से निवेदन है कि –

1. कृपया उक्त के दृष्टिगत सुरक्षित स्थल अथवा पक्के मकान में शरण लें।

2. छायादार वृक्ष के नीचे शरण न लें।

3. जल प्रपात, जलाशयों से उचित दूर रहें।

4. व्यर्थ की यात्रा से बचें।

5. पशुओं को खुले आसमान के नीचे ना छोड़े उन्हें भी सुरक्षित स्थल पर रखें।

6. कृषि कार्य सावधानी पूर्वक मौसम के अनुसार सामान्य स्थिति में ही करें।

7. हाई टेंशन लाइन अथवा बिजली के खंभों, तार व ट्रांसफार्मर आदि से दूर रहें।

8. खुले में पशु चराने एवं अन्य आदि कार्यों से बचे ।

ये भी पढ़ें “नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान बेअसर, पेट्रोल पंपों पर खुलेआम हो रहा उल्लंघन”

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें