ट्रैफिक पुलिस को बड़ा निर्देश अन्य राज्यों के वाहन चालकों से दुर्व्यवहार पर होगी कड़ी कार्रवाई

ट्रैफिक पुलिस को बड़ा निर्देश अन्य राज्यों के वाहन चालकों से दुर्व्यवहार पर होगी कड़ी कार्रवाई

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत .लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने ट्रैफिक पुलिस के लिए बड़ा आदेश जारी किया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि चेकिंग के नाम पर अन्य राज्यों से आने वाले वाहन स्वामियों के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आदेश में कहा गया है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी चेकिंग के दौरान विनम्र व्यवहार करें और किसी भी वाहन स्वामी को अनावश्यक परेशान न करें। यदि किसी पुलिसकर्मी द्वारा अन्य राज्यों से आने वाले वाहन चालकों के साथ गलत बर्ताव या दुर्व्यवहार की शिकायत मिलती है, तो उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

सरकार का यह कदम सड़क पर व्यवस्था बनाए रखने और उत्तर प्रदेश आने वाले यात्रियों को सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। आदेश का उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी तय करते हुए तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़ें सृजना साहित्यिक संस्था के द्वारा,राष्ट्रीय भाषाई संगोष्ठी हुई संपन्न

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें