फतेहपुर: एसपी ने की अपराध समीक्षा बैठक, फिसड्डी थानेदारों के कसे पेंच

एसपी ने की अपराध समीक्षा बैठक, फिसड्डी थानेदारों के कसे पेंच

संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य‌ फतेहपुर । जिले की पुलिसिंग ब्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाए जाने व थानेदारो द्वारा किये जा रहे अपराध नियंत्रण के दावों की सत्यता को परखने के लिए बुधवार को देर रात एसपी अनूप कुमार सिंह ने पुलिस लाइन परिसर स्थित मीटिंग हाल में अपराध समीक्षा बैठक की,

जिसमें जिले के सभी सर्किल अधिकारी, थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारी सम्मिलित हुए। इस दौरान एसपी श्री सिंह ने सभी सर्किल अधिकारियों व थानेदारों को शासन द्वारा निर्गत आदेशों/निर्देशो के अनुपालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए, जिसमें अवैध शराब निष्कर्षण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान चलाकर आवश्यक कार्यवाही जारी रखने, महिला सम्बन्धित अपराध व अपराधियों के विरुद्ध सशक्त कार्यवाही करने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के उद्देश्य से अपराधियों के विरुद्ध गुण्डा , गैंगेस्टर, हिस्ट्रीशीट खोलने आदि की कार्यवाही करने व वांछित/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। साथ ही लंबित विवेचनाओं के शीघ्र गुणवत्तापूर्वक निस्तारण हेतु निर्देशित किये

उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने एवं रात्रि गश्त बढ़ाने के लिए निर्देशित किया, साथ ही थानावार टॉप-10 अपराधियों , जेल से रिहा हुए अपराधियों का सत्यापन आदि की समीक्षा कर दिशा निर्देश दिए। प्रार्थना पत्रों की जांच कर शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किये। ऑपरेशन क्लीन के तहत माल निस्तारण हेतु सभी थाना प्रभारियों/थानाध्यक्षों को निर्देशित किये, साथ ही अपराध नियंत्रण में फेल व घटनाओं के खुलासे व विवेचनाओं में शिथिलता व लापरवाही बरतने वाले फिसड्डी थानेदारों, चौकी प्रभारियों व विवेचकों को आदतों में सुधार सुमार करने अन्यथा की दशा में सख्त विधिक व दंडात्मक कार्यवाही के लिए चेताया। ततपश्चात एसपी श्री सिंह ने उपरोक्त परिसर में ही सैनिक सम्मेलन के माध्यम से उपस्थित पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुनकर सभी समस्याओं का शीघ्रता से निराकरण कराये जाने के साथ समस्त मातहत पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को ब्यवहार व आचरण सही रखने व फरियादियो के साथ अदब से पेश आने व गरीबो असहायों की मदद करने के कड़े निर्देश दिये।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक एवं समस्त क्षेत्राधिकारी के अतिरिक्त समस्त शाखाओं के प्रभारी व सभी थानों के थानाध्यक्ष मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें एटा के ग्राम बदरिया में पानी से भरे तालाब में मिला नवजात शिशु

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें