गाजीपुर में पुलिस का कहर: लाठीचार्ज में दिव्यांग बीजेपी कार्यकर्ता की मौत

गाजीपुर में बीजेपी नेताओं पर पुलिस का कहर लाइट बंद कर की पिटाई, दिव्यांग कार्यकर्ता की मौत से मचा बवाल

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जिले के नोनहरा थाना क्षेत्र में रविवार की रात भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव हो गया। आरोप है कि पुलिस ने थाने के अंदर लाइट बंद कर बर्बर लाठीचार्ज किया, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस घटना में रुकुंदीपुर गांव निवासी बीजेपी कार्यकर्ता सीताराम उपाध्याय की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, सीताराम दिव्यांग थे, जिस कारण वह भाग नहीं सके और लाठीचार्ज के दौरान बुरी तरह पिट गए। बताया जा रहा है कि उनके शरीर का ऐसा कोई हिस्सा नहीं बचा जहां पुलिस की बर्बरता के निशान न हों।

मौत की खबर फैलते ही इलाके में तनाव फैल गया और पूरा क्षेत्र छावनी में तब्दील हो गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई पूरी तरह अत्याचार और क्रूरता से भरी थी। वहीं, घटना के बाद गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने न्याय की मांग करते हुए थाने को घेरने की कोशिश की।

पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन सीताराम उपाध्याय की मौत से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा नेताओं ने इसे हत्या करार देते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें फतेहपुर: एसपी ने की अपराध समीक्षा बैठक, फिसड्डी थानेदारों के कसे पेंच

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें