सड़क हादसा: बाइक से गिरीं दो महिलाएं, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

एटा में सड़क हादसा: बाइक से गिरीं दो महिलाएं, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

संवादाता अमन अहमद। एटा जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में रविवार सुबह एक हादसा हो गया। कासगंज रोड स्थित देव मोटर्स के पास चलती बाइक से दो महिलाएं अचानक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में घायल महिलाओं की पहचान सृष्टि (30) पत्नी शिवम और प्रिया पत्नी शिवराज, निवासी थाना दादो, अलीगढ़ के रूप में हुई है। दोनों महिलाएं गांव घंगुरिया में एक गमी समारोह में शामिल होकर घर वापस लौट रही थीं।

जैसे ही बाइक देव मोटर्स के पास पहुंची, संतुलन बिगड़ने से महिलाएं गिर गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। दोनों का इलाज डॉक्टरों की देखरेख में जारी है।

कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर भेजी गई और घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल उनकी स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। यह हादसा सड़क सुरक्षा के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता को फिर से याद दिलाता है।

ये भी पढ़ें समाधान दिवस में अधिकारियों की नोकझोंक, वेतन विवाद बना सुर्खी

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की