मलावन क्षेत्र में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

मलावन क्षेत्र में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

संवाददाता योगेंद्र सिंह

एटा। जनपद के मलावन थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना मलावन क्षेत्र के गांव सकतपुर की है। सुबह-सुबह गांव के लोगों ने पेड़ पर शव लटकता देखा तो उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। घटना की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को भी दी गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत को लेकर हत्या और आत्महत्या—दोनों ही तरह की आशंकाएँ जताई जा रही हैं।

घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड भी मौके पर पहुँचे। उन्होंने परिजनों से बात कर उन्हें ढांढस बंधाया और घटना की निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया।

गांव में युवक की मौत की खबर फैलते ही वातावरण गमगीन हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि मामले की तहकीकात जल्द से जल्द की जाए और सच्चाई सामने लाई जाए। वहीं, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal