तेज़ रफ्तार ओमनी कार की टक्कर से तीन बाइक सवार घायल
मंडल ब्यूरो अमित चौहान
मैनपुरी। बेवर थाना क्षेत्र के नवीगंज टोल प्लाज़ा के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार बटेला गांव निवासी पंकज कुमार (38), अखिलेश कुमार (35) और सर्वेश कुमार (50) शांति पाठ में शामिल होने के लिए सुलगनपुर जा रहे थे। तभी छिबरामऊ की ओर से आ रही तेज़ रफ्तार ओमनी कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार चालक अत्यधिक तेज़ गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर घायलों को बेवर सीएचसी भेजा, जहां से उनकी नाज़ुक हालत देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें तेज़ रफ्तार ओमनी कार की टक्कर से तीन बाइक सवार घायल












