शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन मां बेल्हा धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन मां बेल्हा धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

संवाददाता – रोहित वर्मा, प्रतापगढ़: शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन से ही मां बेल्हा देवी धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मां के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। दूर-दराज़ क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने पूरे आस्था और श्रद्धा के साथ मां बेल्हा देवी के दरबार में हाजिरी लगाई।

सई नदी के तट पर स्थित यह प्राचीन मंदिर हिंदू संस्कृति और आस्था का जीवंत प्रतीक माना जाता है। यहां नवरात्रि के दिनों में विशेष पूजा-अर्चना और भव्य आयोजन होते हैं।

स्थानीय लोगों का मानना है कि मां बेल्हा देवी का आशीर्वाद लेने से जीवन की सभी बाधाएँ दूर होती हैं। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों की भीड़ लगी रही और भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

मां बेल्हा देवी धाम उत्तर भारत में शक्ति पूजा की सदियों पुरानी परंपरा का प्रतीक है। शिव और शक्ति के पावन निवास के रूप में विख्यात यह धाम नवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बन जाता है।

ये भी पढ़ें तेज़ रफ्तार ओमनी कार की टक्कर से तीन बाइक सवार घायल

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर एडीसीपी नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा एसीपी-2 नोएडा श्री मयंक तिवारी तथा एसीपी यातायात नोएडा श्री सौरभ सिंह के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दृष्टिगत थाना सेक्टर-24 क्षेत्रांतर्गत स्थित इस्कॉन मंदिर का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों सम्मानित कर मेडल व डिग्री देकर की,”जो पहले सुनते नहीं थे, अब टाल नहीं पाते’ रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह के इस बयान से मची हल चल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal