छत से गिरा मासूम, हालत गंभीर देख आगरा रेफर

छत से गिरा मासूम, हालत गंभीर देख आगरा रेफर

संवादाता अमन अहमद।

एटा। बागवाला थाना क्षेत्र के नगला मड़िया गांव में खेलते-खेलते एक चार वर्षीय मासूम गंभीर हादसे का शिकार हो गया। रविवार देर शाम जसवीर के बेटे कौशल (4) अन्य बच्चों के साथ घर की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह नीचे आ गिरा। गिरते ही बच्चे को गंभीर चोटें आईं और घर में हड़कंप मच गया। परिजन आनन-फानन में उसे एटा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने बच्चे का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए तुरंत हायर सेंटर आगरा रेफर कर दिया। मासूम के चाचा जितेंद्र कुमार ने बताया कि कौशल की तबीयत नाजुक बनी हुई है और परिवारजन उसकी सलामती के लिए चिंतित हैं। घटना की जानकारी फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और सभी ने बच्चे के शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ की।

गांव में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। परिवारजन का कहना है कि बच्चों को छत पर खेलने के दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal