एफ.एच. हॉस्पिटल टूंडला ने लगाया निशुल्क दवा वितरण कैंप

एफ.एच. हॉस्पिटल टूंडला ने लगाया निशुल्क दवा वितरण कैंप

संवाददाता योगेंद्र सिंह

महंगे ऑपरेशन भी अस्पताल में निशुल्क किए जा रहे, लोगों ने की सराहना

एटा। जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए एफ.एच. हॉस्पिटल टूंडला के सौजन्य से एटा नगर के किदवई नगर में निशुल्क दवा वितरण कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्घाटन पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी ने फीता काटकर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग दवा वितरण का लाभ लेने पहुंचे। कार्यक्रम में उपस्थित फारुख इंडिया ने जानकारी दी कि एफ.एच. हॉस्पिटल की ओर से न सिर्फ निशुल्क दवा वितरण किया जा रहा है, बल्कि हार्निया, अपेंडिक्स, भगन्दर, हाईड्रोसील, रसौली, बवासीर, पथरी, प्रसव ऑपरेशन एवं बच्चेदानी के ऑपरेशन जैसे महंगे ऑपरेशन भी पूरी तरह निशुल्क किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आमतौर पर इन ऑपरेशनों में मरीजों को हजारों रुपये खर्च करने पड़ते हैं, लेकिन एफ.एच. हॉस्पिटल द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को यह सुविधा मुफ्त दी जा रही है।

पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी ने इस पुनीत कार्य के लिए अस्पताल प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में जब निजी अस्पतालों में इलाज का खर्च आमजन के लिए भारी बोझ बन चुका है, ऐसे में एफ.एच. हॉस्पिटल का यह कदम समाज सेवा की अनूठी मिसाल है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कैंप और निशुल्क सेवाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए जीवनदायिनी साबित होंगी।

कार्यक्रम में अच्छन भाई, नदीम भाई, मुहम्मद नईम, फरहान भाई समेत सभासदगण, हॉस्पिटल के डॉक्टर और पूरा स्टाफ मौजूद रहा। कैंप में पहुंचे लाभार्थियों ने भी अस्पताल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के प्रयासों से गरीब तबके को बड़ी राहत मिलती है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया