मेडिकल कॉलेज एटा में मिशन शक्ति अभियान की अनूठी पहल

मेडिकल कॉलेज एटा में मिशन शक्ति अभियान की अनूठी पहल

 संवाददाता योगेंद्र

छात्रा बनी एक दिन की प्राचार्य, संभाला कॉलेज का दायित्व      एटा। मिशन शक्ति अभियान एवं सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” कार्यक्रम के तहत मेडिकल कॉलेज एटा में शनिवार को एक अनूठी पहल की गई। इस पहल का उद्देश्य बेटियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और उनमें आत्मविश्वास व नेतृत्व क्षमता का संचार करना रहा। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. बलवीर सिंह ने एमबीबीएस बैच-2021 की छात्रा रुचि भारद्वाज को सम्मानित करते हुए फूलों का गुलदस्ता भेंट किया और उन्हें एक दिन के लिए कॉलेज की प्राचार्य नियुक्त किया।
छात्रा ने संभाली कमान
एक दिन की प्राचार्य बनी छात्रा रुचि भारद्वाज ने पदभार ग्रहण करते ही हॉस्टल, मैस, कक्षाओं और अस्पताल से संबंधित विषयों पर छात्राओं व स्टाफ से चर्चा की। इस दौरान छात्राओं ने अपनी समस्याएं और सुझाव प्राचार्य के सामने रखे, जिन पर गंभीरता से विचार किया गया। रुचि ने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और पढ़ाई की बेहतर व्यवस्था कॉलेज प्रशासन की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास और सजगता के साथ आगे बढ़ने का संदेश भी दिया।

आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा  | मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डाॅ. बलवीर सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान बेटियों को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल से छात्राओं में नेतृत्व क्षमता विकसित होती है और वे समाज में अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित होती हैं।
छात्राओं में दिखा उत्साह | इस अनोखे आयोजन को लेकर छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। छात्राओं ने कहा कि इस पहल से उनमें आत्मविश्वास बढ़ा है और वे अपने अधिकारों व जिम्मेदारियों के प्रति और अधिक सजग हुई हैं।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की