एटा में डीआईजी प्रभाकर चौधरी का निरीक्षण और पैदल मार्च

एटा में डीआईजी प्रभाकर चौधरी का निरीक्षण और पैदल मार्च

जिला संवाददाता काव्यांश रावत

त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर दिए कड़े निर्देश

एटा। जनपद में पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) अलीगढ़ प्रभाकर चौधरी ने शनिवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों का निरीक्षण किया और शहर में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। आगामी त्योहारों के मद्देनजर उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने जिले के सभी थानों में मिशन शक्ति 5.0 की स्थापना और उसके संचालन की स्थिति की आकस्मिक जांच की। इस दौरान उन्होंने महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम पर विशेष जोर देते हुए कहा कि “महिला सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।” साथ ही मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।

“आई लव मोहम्मद” विवाद पर कड़ी नजर
हाल ही में सामने आए “आई लव मोहम्मद” विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने कहा कि ऐसे खुराफाती तत्वों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि “किसी भी प्रकार का सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।” निरीक्षण और पैदल मार्च के दौरान एसएसपी श्याम नारायण सिंह, एएसपी राजकुमार सिंह, एसपी क्राइम योगेंद्र सिंह सहित जिले के अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। डीआईजी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान गश्त बढ़ाई जाए और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की