रावण दहन में अराजक तत्वों का उत्पात, मची भगदड़

रावण दहन में अराजक तत्वों का उत्पात, मची भगदड़

संवादाता अमन अहमद।

एटा। विजयदशमी के अवसर पर रामलीला मैदान में रावण पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान अचानक माहौल बिगड़ गया। झूला के पास एक दर्जन से अधिक अराजक तत्वों ने जमकर मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते लात-घूंसे और लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। रावण दहन देखने आए महिला-पुरुष और बच्चे घबराकर इधर-उधर भागने लगे। हंगामे में अराजक तत्वों ने झूला की रेलिंग तक तोड़ डाली, जिससे कई लोग घायल हो गए। अफरातफरी के कारण छोटे बच्चों और महिलाओं को सुरक्षित निकालने में लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पूरा घटनाक्रम वहां मौजूद लोगों ने मोबाइल से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई और तुरंत कार्रवाई करते हुए कई उपद्रवियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों की पवित्रता को कोई बाधित न कर सके।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal