बलरामपुर (सोनपुर) में रात्रिकालीन बारिश से धान की फसल में नई जान, किसानों के चेहरे खिले

बलरामपुर (सोनपुर) में रात्रिकालीन बारिश से धान की फसल में नई जान, किसानों के चेहरे खिले

संवाददाता अब्दुल मजीद: बलरामपुर (सोनपुर)। क्षेत्र में बीते दो दिनों से रात में लगातार हुई बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है। लम्बे समय से सूखे की स्थिति से जूझ रहे किसानों की धान की फसल में अब नई जान आ गई है। लगातार हो रही वर्षा से खेतों में नमी बढ़ी है और धान की फसलें तेजी से लहलहाने लगी हैं।

किसानों के अनुसार, समय पर हुई इस बारिश ने फसल को बड़ा सहारा दिया है। जहां पहले खेतों में दरारें दिखने लगी थीं, वहीं अब खेतों में हरियाली लौट आई है। धान के पौधे एक बार फिर मजबूत होकर बढ़ने लगे हैं। औषधालय की बालियां अब चारों ओर दिखाई देने लगी हैं, जिससे अच्छी पैदावार की उम्मीद बढ़ गई है।

स्थानीय किसानों ने बताया कि अगर इसी तरह मौसम अनुकूल बना रहा तो इस साल धान की फसल बम्पर हो सकती है। किसानों के चेहरों पर अब उम्मीद और खुशी झलकने लगी है।

ये भी पढ़ें रावण दहन के बाद दो पक्षों में भिड़ंत, महिला और युवती ने बीच-बचाव कर बचाई स्थिति

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें