अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा – थाना जैथरा पुलिस व एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए परौली भट्ठे के पीछे प्रदीप के खेतों के पास जंगल में संचालित हो रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से दो शातिर अभियुक्तों दीपक कुमार व राजेश को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मौके से 05 बने व 02 अधबने तमंचे, कारतूस और भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।

एसएसपी एटा के निर्देशन व वरिष्ठ अधिकारियों के पर्यवेक्षण में की गई इस कार्रवाई में थाना जैथरा प्रभारी रितेश ठाकुर व एसओजी प्रभारी एस.के. निगम की टीमें शामिल रहीं। गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। दोनों पूर्व में कई बार आर्म्स एक्ट में जेल जा चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें