सार्वजनिक अवकाश में भी खुला स्कूल, नियमों की उड़ाई धज्जियां

सार्वजनिक अवकाश में भी खुला स्कूल, नियमों की उड़ाई धज्जियां

संवाददाता  योगेंद्र सिंह

एटा। शासन के आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए निजी विद्यालयों द्वारा नियमों की खुलेआम अवहेलना की जा रही है। शीतलपुर ब्लॉक के अंतर्गत राष्ट्रीय सैनिक स्मृति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, करतला चौराहा एटा में महर्षि वाल्मीकि जयंती जैसे सार्वजनिक अवकाश के दिन भी शिक्षण कार्य जारी रखा गया। विद्यालय प्रबंधन ने शासन द्वारा घोषित अवकाश को नजरअंदाज करते हुए स्कूल को न केवल खोला, बल्कि छात्र-छात्राओं से नियमित कक्षाएं भी संचालित कराईं। इस दौरान अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि विद्यालय प्रबंधन आए दिन नियमों की अनदेखी करता है, परंतु विभागीय अधिकारी मौन साधे रहते हैं।

स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से मांग की है कि ऐसे विद्यालयों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी संस्थान शासनादेशों की अनदेखी न कर सके। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal