ग्रामीणों ने समाधान दिवस में सौंपा ज्ञापन 

टहरौली में जातिसूचक शब्दों से खबर प्रकाशित करने वाले पत्रकारों पर कार्यवाही हेतु ग्रामीणों ने समाधान दिवस में सौंपा ज्ञापन

 

(झांसी)  आज शनिवार को समय 1 बजे तहसील समाधान दिवस में आए सितौरा के ग्रामीणों ने लिखित में अपना ज्ञापन जिलाधिकारी झांसी मृदुल चौधरी को सौंप कर जातिसूचक शब्दों में खबर प्रकाशित करने वाले पत्रकारों के ऊपर कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग की है ज्ञापन देने पहुंचे रामप्रसाद अहिरवार नेता कहा कि इस तरह से खबर प्रकाशित होने से बहुजन समाज आहत हुआ है ऐसे लोग जिनकी मानसिकता छोटी है उन पर कार्यवाही होनी चाहिए

प्रकाश अहिरवार ने कहा कि अगर जल्द ही कार्यवाही नहीं हुई तो आगे जाकर कार्यवाही कराई जाएगी

समाजसेवी सोनू जाटव ने कहा कि देश आजाद होने के बाद से सर्व समाज को बराबर से सम्मान मिलना चाहिए लेकिन छोटी मानसिकता रखने वाले ऐसे लोगों पर अगर कार्यवाही नहीं हुई तो ग्राम में सामाजिक भेदभाव फैल सकता है आए हुए सभी ग्रामीणों ने उचित कानूनी कार्यवाही की मांग की है

इस मौके पर हरिशरण,भानु प्रताप नरेश,बृजभान,रविकांत,सीताराम महेश कुमार,भरत, हरिराम अखिलेश,रामप्रसाद,बालचंद,पुष्पेंद्र गौतम,अंकित गौतम वृषनाथ,संतोष कुमार,मानसिंह,रनमत सिंह,वृषनाथ अहिरवार रामू अहिरवार प्रकाश हरिओम सहित आदि मौजूद रहे

इसे भी पढ़ें ???? ???? अखिल भारतीय रोड महासभा की कार्यकारिणी गठन के लिए समाज की बैठक सम्पन्न

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें