दीवानी परिसर में दीपोत्सव की अद्भुत छटा — अधिवक्ताओं ने मनाया दीपों का महापर्व
संवाददाता प्रतापगढ़: प्रतापगढ़। आज दीवानी परिसर रंगोली, दीपों और उत्साह से जगमगा उठा, जब अधिवक्तागणों ने मिलकर दीपोत्सव एवं धनतेरस का पर्व धूमधाम से मनाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय एसीजेएम महोदया एवं सिविल जज जूनियर डिवीजन श्री प्रशांत सिंह जी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। अध्यक्ष हनुमान प्रसाद जी, महामंत्री पंकज उपाध्याय, वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर पांडे सहित अनेक गणमान्य अधिवक्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को विशेष बना दिया।

कार्यक्रम में महिला अधिवक्ताओं द्वारा सुंदर आरती संपन्न की गई तथा संजू एडवोकेट एवं उनकी सहयोगी महिला अधिवक्ताओं ने आकर्षक रंगोली बनाकर दीपोत्सव को अलौकिक रूप प्रदान किया। दीपों की रौशनी में जब दीवानी प्रांगण निखर उठा, तो हर अधिवक्ता के चेहरे पर खुशियों की चमक झलक उठी।
इस आयोजन में सुधीर पांडे जी की अग्रणी भूमिका और अध्यक्ष हनुमान प्रसाद जी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं की एकता और उत्साह देखने योग्य था।
मुख्य रूप से उपस्थित अधिवक्तागणों में —
महामंत्री पंकज उपाध्याय, सुनील श्रीवास्तव, रमाकांत शुक्ला, विनय शुक्ला, विपिन शुक्ला, धीरेंद्र तिवारी, आकाश मिश्रा, मोहम्मद जीशान, मोहम्मद अफराज, मोहम्मद गुफरान, दिनेश तिवारी, अंशु शुक्ला, अरुण आचार्य, राजीव आचार्य, सुनील ओझा, मुनीश मिश्रा, महेश शुक्ला, महेंद्र शुक्ला, सुधांशु मिश्रा, शशांक पांडे, अंकित आदि अधिवक्तागण शामिल रहे।
कार्यक्रम में महिला अधिवक्ताओं तथा जूनियर अधिवक्ताओं ने सक्रिय और उत्साहपूर्ण सहभागिता निभाते हुए आयोजन को भव्य सफलता दिलाई।
दीवानी परिवार का यह दीपोत्सव न केवल प्रकाश का पर्व बना, बल्कि अधिवक्ताओं की एकता, सौहार्द और समर्पण का उज्ज्वल उदाहरण भी बन गया।
ये भी पढ़ें ग्रामीणों ने समाधान दिवस में सौंपा ज्ञापन












