आदर्श व्यापार मंडल गर्ग गुट ने पटाखा अग्नि कांड व्यापारियों की आर्थिक मदद कर दिवाली की पहुंचाई खुशियां

आदर्श व्यापार मंडल गर्ग गुट ने पटाखा अग्नि कांड व्यापारियों की आर्थिक मदद कर दिवाली की पहुंचाई खुशियां

संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य

फतेहपुर जिले के आदर्श व्यापार मंडल गर्ग गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग एवं संरक्षक परणीत तिवारी जी के नेतृत्व में आज बांके बिहारी मंदिर में लगभग एक दर्जन पटाखा व्यापारियों की आर्थिक मदद करते हुए उनके घर में दिवाली की खुशियां पहुंचाई । आपको बताते चलें कि कल लोधी गंज स्थित पटाखा मंडी में पटाखा व्यापारियों की 70 दुकानें जलकर खाक हो गई थी जिनकी दिवाली की खुशियां मातम में बदल गई थी और व्यापारियों का रो रो कर बुरा हाल था ऐसी दुख की घड़ी में आज आदर्श व्यापार मंडल गर्ग गुट ने दर्जनों व्यापारियों को आर्थिक मदद करते हुए उनके घर में दिवाली की खुशियों में समलित हुए और राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने संकल्प लेते हुए मीडिया कहा कि हम वा हमारा व्यापारी संगठन पटाखा अग्निकांड में शिकार हुए उन सभी पटाखा व्यापारियों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद करेंगे जिससे उनकी कुछ भरपाई हो सके इसके साथ ही जिलाधिकारी से मिलकर मुआवजे की मांग करेंगे क्योंकि यह घटना बहुत दुखद है उन्होंने कहा कि हमारा व्यापारी संगठन उन सभी पटाखा व्यापारियों के साथ खड़ा है और अंत तक खड़ा रहेगा जब तक उनकी भरपाई न हो जाएगी । आज इस दुख की घड़ी में हम सभी पटाखा व्यापारियों के घर दिवाली की खुशी में कुछ आर्थिक मदद कर उनके घर खुशियां पहुंचाने का काम किया है ।

ये भी पढेंमैनपुरी में ओवर स्पीड कार पलटी, तीन लोग घायल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें