बबीना थाना क्षेत्र के ग्राम पुरा में 12 वर्षीय बालक की निर्मम हत्या, गला और लिंग काटकर भूसे में दबाया गया शव बरामद
(झांसी) बबीना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुरा में उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के साहिल यादव (उम्र 12 वर्ष) पुत्र रंजीत यादव का शव खेत में बने कमरे में भूसे के नीचे दबा हुआ बरामद हुआ। मृतक बालक की गला रेतकर तथा लिंग काटकर बेरहमी से हत्या की गई थी।
जानकारी के अनुसार, रंजीत यादव का एक ही पुत्र और एक पुत्री है। साहिल के शाम से लापता होने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।
दरवाजा बाहर से बंद था, जब उसे खोला गया तो अंदर बालक का शव मिला।
बताया जा रहा है कि अज्ञात हत्यारा वारदात को अंजाम देने के बाद कमरे को बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही बबीना थाना पुलिस मौके पर पहुँची और जांच में जुट गई।
इसे भी पढ़ें ???? ???? अज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगाई फांसी












