सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर में मनाई गई लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती, अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र चौधरी के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ सफल आयोजन
संवाददाता — नवल किशोर मिश्रा, सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर।जिले के बसंतपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र चौधरी ने की।कार्यक्रम की शुरुआत सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को याद करते हुए की गई। इस अवसर पर अधीक्षक ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपने अदम्य साहस, दूरदृष्टि और दृढ़ इच्छाशक्ति से देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हमें समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
इस मौके पर डॉ. राजकुमार यादव, बीपीएम ओम प्रकाश द्विवेदी, डाटा ऑपरेटर हरीश यादव, वरिष्ठ सहायक रजनीश तिवारी, बीएचडब्ल्यू वैभव कुमार श्रीवास्तव, एचईओ अनिल श्रीवास्तव सहित केंद्र के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।सभी ने एक स्वर में देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के अंत में सरदार पटेल के योगदानों पर चर्चा की गई और उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाजसेवा तथा स्वास्थ्य सेवा में समर्पित रहने का आह्वान किया गया।
ये भी पढ़ें सिद्धार्थनगर में राष्ट्रीय एकता दिवस धूमधाम से मनाया गया












