भसनेह में फसल डूब प्रभावित किसानों के मुआवजे में अनियमितता, किसान मोर्चा महामंत्री ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन

भसनेह में फसल डूब प्रभावित किसानों के मुआवजे में अनियमितता, किसान मोर्चा महामंत्री ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन

(झांसी)  तहसील टहरौली के ग्राम भसनेह में हाल ही में हुई लगातार बारिश और जलभराव के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो गई थीं। शासन द्वारा प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने के निर्देश जारी किए गए थे और ग्राम भसनेह में पदस्थ लेखपाल नेहा यादव को सर्वे कर वास्तविक किसानों की सूची तैयार करने का आदेश दिया गया था।

लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि लेखपाल नेहा यादव ने लापरवाही बरतते हुए सर्वे में गड़बड़ी की है। प्रभावित किसानों के स्थान पर कुछ अपात्र व्यक्तियों के खातों में मुआवजा राशि डाली गई है, जिससे क्षेत्र के असली पीड़ित किसान सहायता से वंचित रह गए हैं।

इसी मामले को लेकर किसान मोर्चा मण्डल महामंत्री पवन आर्य ने शुक्रवार को एसडीएम टहरौली को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उक्त लेखपाल की जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।

ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मांग की है कि दोषी लेखपाल पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की अनियमितता दोबारा न हो।

इसे भी पढ़ें ???? ???? सिद्धार्थनगर में राष्ट्रीय एकता दिवस धूमधाम से मनाया गया

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal