हीरापुर के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर: दो किशोर गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

हीरापुर के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर: दो किशोर गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान

एटा। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के हीरापुर के पास शनिवार को दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायलों को एटा स्थित वीरांगना अवंतीबाई लोधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों की पहचान हिमांशु (16 वर्ष) पुत्र रामपाल सिंह निवासी गंगनपुर, थाना कोतवाली नगर, और रोहित (18 वर्ष) पुत्र मुनेश कुमार निवासी मिर्जापुरसई, थाना रिजोर, के रूप में हुई है। बताया गया कि हिमांशु किसी काम से एटा आ रहा था, जबकि रोहित बाजार करने के लिए शहर की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइकों की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके चलते वे हीरापुर के समीप आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों किशोर सड़क पर दूर जा गिरे और बाइकों के परखच्चे उड़ गए।

घटना की जानकारी मिलते ही राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal