सिलेंडर में ब्लास्ट से भोजनालय में लगी भीषण आग।

सिलेंडर में ब्लास्ट से भोजनालय में लगी भीषण आग।

संवाददाता संतोष यादव। इंदौर।

लसूडिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक भोजनालय में आग लग गई। जिससे अपरा तफरी मच गई। आग गैस के पाइप में रिसाव से लगी थी। फायर कर्मियों ने 2000 लीटर पानी से आग पर नियंत्रण कर लिया। एसपी पराग सैनी के अनुसार घटना स्कीम 78 में महिंद्रा कार शोरूम के सामने की है। आरतीभोजनालय के नाम से, संचालक जगत पाल ने बताया कि, गैस के पाइप में रिसाव हुआ था। पाइप ने आग पकड़ ली और सिलेंडर तक पहुंच गई। धमाके के साथ सिलेंडर फटा और भोजनालय जलने लगा घटना के वक्त कर्मचारी भी काम कर रहे थे। कर्मचारी तुरंत बाहर की ओर निकल गए। आसपास के लोगों ने आग बुझाने में मदद की और कुछ देर बाद फायर कर्मी भी पहुंच गए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें