जमीन विवाद में दबंगों का तांडव: मां-बेटे पर जानलेवा हमला, दोनों गंभीर घायल

जमीन विवाद में दबंगों का तांडव: मां-बेटे पर जानलेवा हमला, दोनों गंभीर घायल

संवादाता :पंकज मिश्रा

मैनपुरी। जिले के कुर्रा थाना क्षेत्र के नगला भगी गांव में जमीन विवाद को लेकर दबंगों द्वारा मां-बेटे पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) करहल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच कुछ लोग एक युवक के साथ मारपीट कर रहे थे। युवक की चीख-पुकार सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंच गई और बीच-बचाव करने का प्रयास किया। आरोप है कि दबंगों ने महिला को भी नहीं बख्शा और उसके साथ भी बेरहमी से मारपीट कर दी। हमले में मां और बेटा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी करहल भिजवाया। पीड़ित परिवार ने पांच नामजद लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal