गीता महोत्सव में उमड़ा भक्ति व संस्कारों का सागर, बच्चों की प्रस्तुतियों ने लूटा दिल

गीता महोत्सव में उमड़ा भक्ति व संस्कारों का सागर, बच्चों की प्रस्तुतियों ने लूटा दिल

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत, हरियाणा

पानीपत, 29 नवंबर। आर्य खेल परिसर में जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय गीता महोत्सव के दूसरे दिन भक्ति, अध्यात्म और संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिला। पूरे परिसर में कहीं गीता श्लोकों की मधुर ध्वनि गूँज रही थी तो कहीं शंखनाद और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां माहौल को आध्यात्मिकता से भर रही थीं। भीड़ का उत्साह और बच्चों की प्रस्तुति इस दिन का प्रमुख आकर्षण रही।

गीता—जीवन का पथप्रदर्शक : प्रमोद विज

कार्यक्रम का शुभारंभ हवन से किया गया, जिसमें पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, एसडीएम मनदीप कुमार सहित अनेक गणमान्य लोगों ने आहुति दी।
विधायक प्रमोद विज ने कहा कि भगवद गीता केवल ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन का पथप्रदर्शक है। गीता प्रत्येक मनुष्य को कर्तव्य, सत्य और साहस के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।

महोत्सव हमें जड़ों से जोड़ते हैं : दुष्यंत भट्ट

जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि गीता के संदेश कालातीत हैं। ऐसे आयोजन हमें हमारी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हैं और समाज में नैतिकता तथा सदाचार को प्रबल बनाते हैं।

चुनौतियों से निडर होकर सामना करना सिखाती है गीता : हरपाल ढांडा

शिक्षा मंत्री के भाई हरपाल ढांडा ने कहा कि भागदौड़ और तनावपूर्ण जीवन में गीता अत्यंत आवश्यक है। यह मन को स्थिरता और चुनौतियों से निडर होकर सामना करने की शक्ति देती है।

ग्रहण करें गीता के उपदेश : एसडीएम मनदीप सिंह

एसडीएम मनदीप सिंह ने कहा कि गीता हमें नि:स्वार्थ कर्म, संयम और धैर्य का पाठ पढ़ाती है। यदि मनुष्य इसके उपदेशों को जीवन में उतार ले तो उसका मार्ग स्वयं प्रकाशित हो जाता

बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता दर्शकों का दिल
नृत्य, नाटक और भक्ति गीतों से बच्चों ने गीता के संदेशों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।

अर्जुन-कृष्ण रथ बना आकर्षण का केंद्र
आयोजन स्थल पर बनाया गया गीता संदेशयुक्त रथ लोगों के लिए सेल्फी और दर्शन दोनों का केंद्र रहा।

सेल्फी प्वाइंट पर लगी लंबी कतारें
महिलाओं व बच्चों ने सेल्फी प्वाइंट पर उत्साह के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।

समापन में आभार

डीपीआरओ डॉ. सुनील बसताडा ने सभी आगंतुकों और सहयोगियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध बनाते हैं।
कार्यक्रम में डीईओ राकेश बूरा, सीडब्ल्यूसी चेयरमैन केदार शर्मा, रविंद्र सैनी, सुनील वत्स, मास्टर मुकेश समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया