धान काटकर घर लौट रही महिला को मैक्स पिकअप ने रौंदा,

धान काटकर घर लौट रही महिला को मैक्स पिकअप ने रौंदा,

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान

मौके पर मौत से मचा कोहराम

एटा।
थाना पिलुआ क्षेत्र के अंतर्गत गांव सुन्ना में एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतका शांति देवी खेत से धान काटकर अपने घर लौट रही थीं। जैसे ही वह सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार मैक्स पिकअप ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में शांति देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने आनन-फानन में घायल शांति देवी को वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज एटा में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर पिलुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पुलिस ने वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
गांव में शांति देवी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें