गौशाला के पास झाड़ियों में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मची सनसनी

गौशाला के पास झाड़ियों में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मची सनसनी

जिला संवाददाता काव्यांश रावत

एटा।
कोतवाली नगर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब गौशाला के पास झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही चौकी मंडी प्रभारी मोहित शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।मृतक व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी हुई है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह के समय जब कुछ लोग गौशाला के पास से गुजर रहे थे, तभी झाड़ियों में शव देखकर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें