एटा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की दर्दनाक मौत

एटा जनपद में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की दर्दनाक मौत

संवाददाता: योगेंद्र सिंह एटा: जनपद के थाना निधौली कला क्षेत्र के गांव सेथरा के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय मानवेंद्र पुत्र उदयवीर सिंह निवासी नगला प्राण, निधौली कला के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और मानवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को एटा मेडिकल कॉलेज लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इस दुखद हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़: बिहार के उमरा पट्टी गौशाला में बदहाल व्यवस्था, रोजाना 5-6 गायों की मौत

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें